महाभारत की कहानी भाग २

महाभारत की कहानी को सिर्फ उस महान युद्ध के लिए, या उसके प्रसिद्ध कारणों यथा, द्रौपदी के वस्त्र हरण और भीम की प्रतिज्ञा के लिए ही नहीं  है, बल्कि वन भाग में अद्भुत कहानियों  का लेने के लिए  जाना जाता है।

पुस्तक के सैंपल को डाउन लोड कर  पांडवों के  बारह साल वनवास की शुरुआत की कहानी  पढ़ें । 
युधिष्ठिर के नेतृत्व में पांडवों द्वारा धर्म के आचरण साथ अपनी शक्ति और कौशल में विकास की यह कहानी है । सदा महान ऋषियों से घिरे रह युधिष्ठिर ने धर्म की चेतना को बनाए रखा। अर्जुन को शक्ति को बढ़ाने के लिए शिव और इन्द्र की कृपा पाने की अत्यंत अद्भुत कहानियों का वर्णन है, जैसे अर्जुन का शिव से युद्ध और उनकी कृपा से दिव्य अस्त्रों की प्राप्ति, फिर सभी दिक्पालों से और इन्द्र से भी दिव्य अस्त्र मिलने और देवताओं के शत्रुओं, निवटकवचों, कालकेय और अन्य असुरों पर उनके विजय की कहानी है। अर्जुन और उर्वशी का आख्यान तो सब हमेशा दुहराते हैं , जो उसके तप और गौरव की श्रेष्ठता बताता है।
भीम द्वारा राक्षसों के वध और हनुमान जी से मुलाकात की भी कहानी है। घटोत्कच द्वारा पांडवों की सेवा, और भीम द्वारा कुबेर को प्रसन्न करने की कहानी भी है। हनुमान जी ने न सिर्फ भीम को गर्व से मुक्त किया, बल्कि अपने विशाल रूप को दिखाया भी।
युधिष्ठिर द्वारा सूर्य की आराधना से प्राप्त अक्षय पात्र की कहानी भी इसमें है। नहुष, जो अजगर बन गए थे, के प्रश्नों के उत्तर से भीम को उसकी जकड़ से मुक्त कराने और फिर युधिष्ठिर द्वारा यक्ष प्रश्नों के उत्तर देकर सभी भाइयों को बचाने की कहानी भी इसी भाग में है।
ऋषि दुर्वासा द्वारा पांडवों की परीक्षा की भी कहानी है।
इसके अलावे तीर्थ यात्रा और उससे संबंधित अनेकों कहानियाँ, जो लगभग सभी तीर्थों से संबंधित हैं , धार्मिक वधिक की, कल्कि की, उसिनारा की और अनेकों अद्भुत कहानियाँ भी हैं, जो काफी मनोरंजक हैं।
नल और दमयन्ती की अद्भुत कहानी है, जिसे अलग से भी एक महाकाव्य मान पढ़ा जाता है।
इसके बाद घोष यात्रा की अद्भुत कहानी, जिसमें दुर्योधन और कुरु रानियों को गंधर्व की कैद से पांडवों द्वारा मुक्त कराया गया , जब कर्ण डर कर भाग चुके थे।
दुर्योधन की असुरों से मुलाकात की कहानी भी , जब उन्होंने बतलाया कि वे ही सत्य और असत्य की लड़ाई में उनके नेता बनेंगे, काफी अद्भुत है । अंत में द्रौपदी का अपहरण और जयद्रथ की माफी और उसकी तपस्या और वरदान की कहानी है।
मार्कण्डेय के द्वारा बताई अनेकों अद्भुत कहानियाँ महाभारत के इस भाग में हैं ।
आइए इन पौराणिक और रामायण की कहानियों से सम्पन्न महाभारत की कहानी के इस दूसरे भाग का आनंद उठायें । 

Scroll to Top