पुराण की कथाएं दूसरा भाग

इतिहास और पुराण की मनोरंजक कहानियों से इस दूसरे भाग में पचास से अधिक कहानियों को चुना गया है, जिसमें कुछ तो काफी प्रसिद्ध हैं और कुछ लगभग अज्ञात हैं, परंतु सब काफी अद्भुत और ज्ञान वर्धक हैं । 

ये कहानियाँ कई युगों के बारे में बताती हैं, पर कोशिश यही है कि इसकी कड़ी प्रारंभ से शुरू हो। मुख्य रूप से सूर्य वंश और चंद्र वंश की कहानियों को प्रारंभ से लिया गया है। सूर्य के परिवार से , और चंद्रमा से बुध के जन्म से दोनों वंशों की कहानियों को प्रारंभ किया गया है। 

प्रथम भाग में विष्णु के पहले छः अवतार की कहानी के बाद इस भाग में आप परशुराम, राम, और कृष्ण के अवतारों की कहानियों का आनंद लें। लव और कुश, तथा प्रद्युम्न और अनिरुद्ध की भी आकर्षक कहानियों को इसमें लिया गया है। विष्णु के अन्य अवतार ऋषभ और उनकी माया से बने अरिहन की कहानी शायद आपको नई लगे। 

शिव -पार्वती विवाह के साथ कार्तिकेय और गणेश जन्म की कहानियों के साथ शिव परिवार पूरा होता है। और जब आप देवों का वर्णन पढ़ेंगे तो असुरों का अंत तो साथ ही दिखेगा। 

ebook link

Scroll to Top